फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four killed, 142 infected

लायन सफारी में कोरोना की दस्तक, 4 संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Four killed, 142 infected
जिले में कोविड-19 से मौतों और पॉजिटिव मिलने का अंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई और सैफई चिकित्सा विवि के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी समेत 11 व लायन सफारी के चार कर्मियों समेत 142 लोगों पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

32 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। नए संक्रमितों के साथ जिले में मरीजों की संख्या 7067 पहुंच गई है। इसमें 5894 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 119 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। 1052 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 से मरने वालों में दो दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक महिला 60 और दूसरी 27 वर्षीय थी। 70 वर्षीय वृद्ध और 47 वर्षीय अधेड़ की भी मौत हुई है।
उधर, सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने बताया कि शनिवार को डॉक्टर समेत 11 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित निकले हैं।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा विवि में अभी तक 40 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव निकल चुके हैं। 10 डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें एक मेल नर्स की हालत नाजुक है। अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका हाल ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयनगर व पाली खुर्द में छह-छह, रामनगर में पांच, अशोकनगर में चार, लालपुर, बसरेहर, एचडीएफसी बैंक, जयभारत कालोनी, करनपुरा बाह अड्डा, रतननगर और यशोदानगर में तीन-तीन, शिवा कालोनी, शिवानगर, फ्रेंडस कालोनी, सिविल लाइन, मेंहदीपुर- महेवा, दरग्राम रोड, पक्का बाग, पत्ता बाग, कुनैरा में दो-दो संक्रमित मिले। जबकि नसूलाबाद- बसरेहर, टीकूपुरा,
मथुआ-भरथना, एसबीआई बसरेहर, शेरपुर बसगंवा, ड्रीमलैंड कालोनी, पटेल नगर बकेवर, न्यू कालोनी, आवास विकास, विकास कालोनी, कटरा पुर्दल खां, मंदिर महेवा, छिपैटी, महावीर नगर, शेखूपुर, नौरंगाबाद, कोकपुरा, सीएचसी महेवा, बकेवर, जिला अस्पताल, गंगादेवी कालोनी,
बेरुननगर- भरथना, चौरसिया बगिया, जैतपुरा, सेल टैक्स कार्यालय, रतन नगर, गांधीनगर, पीएसी गली, दादर चकरनगर, रनवीर नगर, कटरा शमशेर खां, नगला दीप, हैवरा, लोधी मोहल्ला, तुलसी अड्डा, शिवपुरी शाला के अलावा एक एरवाकटरा का निवासी संक्रमित मिला है।

शनिवार को 2593 लोगों की कोराना जांच कराई गई। 1601 की जांच एंटीजन किट और 992 की आरटीपीसीआर से हुई। अब तक जिले में चार लाख 87 हजार 487 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed