फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four bankers and a health worker corona infected

चार बैंक कर्मियों समेत 5 कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 10 Jul 2020 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Four bankers and a health worker corona infected
फशुक्रवार को भरथना में चार बैंककर्मी तथा ताखा पीएचसी स्थित क्षय रोग विभाग का 30 वर्षीय कर्मचारी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

वह बकेवर का रहने वाला है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है। इनमें 254 ठीक हो चुके हैं। 94 सक्रिय केस हैं, जबकि 18 लोगों की जान जा चुकी है।
बात जुलाई में मिले केसों की करें तो 10 दिन के अंदर 76 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
भरथना के सरोजनी रोड स्थित एसबीआई शाखा के 56 वर्षीय कर्मी समेत चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी ने आठ जुलाई को सीएचसी में सैंपल कराया था। यह 56 वर्षीय कर्मचारी सिंधी कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

दूसरा 22 वर्षीय बैंक का सफाई कर्मी है वह भी इसी कालोनी में रहता हैं। इनके अलावा बैंक के 49 वर्षीय क्लर्क जो मोहल्ला बाजपेयी नगर में रहते हैं। इसके अलावा 36 वर्षीय एक और क्लर्क है यह बैंक परिसर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमित बैंक कर्मियों को नारायन कॉलेज भेजा गया है। नगर पालिका के कर्मियों ने बैंक को सैनिटाइज किया है।

ऊसराहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा के क्षय रोग विभाग के 30 वर्षीय कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल सील किया गया।
यह कर्मी बकेवर का रहने वाला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावार के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील करा दिया गया है।
सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी जो भी लोग बीते एक सप्ताह में क्षय रोग की दवाई लेने आए हैं। अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ताखा नम्रता सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी बकेवर का निवासी है। लिहाज हॉटस्पॉट वहीं बनाया जाएगा। ताखा में वह जिस जिसके संपर्क में रहा उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed