{"_id":"65ecbb0c1e8dbf46c50bb8a4","slug":"four-arrested-in-case-of-death-of-youth-due-to-beating-etawha-news-c-216-1-etw1001-109585-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पिटाई से युवक की मौत के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पिटाई से युवक की मौत के मामले में चार गिरफ्तार
Sun, 10 Mar 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 18 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
घटना में उपयोग ऑटो भी पुलिस ने किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। पिटाई से युवक की मौत के मामले में वैदपुरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में उपयोग किए गए ऑटो को भी बरामद करके चारों को जेल भेजा।
वैदुपरा क्षेत्र के फूलापुरा निवासी मोहित कुमार कठेरिया ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका भाई राजीव उर्फ सिंटू एक मार्च 2024 को करीब शाम साढ़े बजे अपने साले राम मोहन के साथ बाइक पर सवार होकर घर में शादी होने के कारण कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बिचपुरी खेड़ा बाजार गया था।
बाजार से वापस आते समय ग्राम महोला निवासी ऑटो सवार रॉकी यादव, लाल यादव,अंशुल यादव, जीता व राजा ने ऑटो को बाइक के सामने लगा करके उसके भाई से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सभी लोगों ने मिलकर के राजीव को जबरदस्ती ऑटो में डालकर महोला गांव की तरफ ले गये जहां पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
राजीव को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया एससी एसटी एक्ट व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
शनिवार दोपहर महोला ओवर ब्रिज के पास से रॉकी यादव उर्फ देवेश, अंशुल यादव, जीतू उर्फ सुरजीत, राजा व गौरव उर्फ लालू निवासी महोला को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया एक आरोपी फरार चल रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।