फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   former sansad became corona positive in etawah

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना संक्रमित हुए, राजनीतिक गलियारे में खलबली

Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
former sansad became corona positive in etawah
इटावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है। डॉक्टरों का कहना है कि जिले के कई नेता कोरोना की जांच करवाने के लिए आ रहे हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव के परिवार के सदस्यों और उनके साथ चलने वाले 15 लोगों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को 12 नए संक्रमित पाए गए। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 127 पहुंच गई। अन्य पॉजिटिव लोगों में एक सिपाही, पीएसी का सिपाही, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, जसवंतनगर सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

सैफई चिकित्सा विवि के कुलपति राजकुमार ने बताया कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने दो दिन पहले लखनऊ में जांच करवाई थी। इसके बाद इटावा लौट आए थे। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे। उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उनके साथ ड्राइवर का भी सैंपल लिया गया था। ड्राइवर की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव कई दिनों से बाहर थे, इसलिए परिवार के अन्य सदस्यों तक संक्रमण फैलने की संभावना कम है। सीएमओ एनएस तोमर का कहना है कि एहतियात के तौर पर धर्मेंद्र यादव के परिवार के सदस्यों और उनके साथ चलने वाले 15 लोगों का सैंपल लिया गया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भतीजे के कोरोना संक्रमित होने से जिले भर के नेताओं में हड़कंप है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि धर्मेंद्र यादव के संक्रमित होने की जानकारी के बाद कई नेताओं ने सैंपलिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed