{"_id":"60917f3f8ebc3edd4717b304","slug":"former-mp-premdas-s-entire-family-lost-etawha-news-knp626754425","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की पत्नी, पुत्री और पूत्रवधू चुनाव हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की पत्नी, पुत्री और पूत्रवधू चुनाव हारी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जिले में समाजवादी पार्टी ने तो जबरदस्त जीत दर्ज की लेकिन पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया का पूरा परिवार चुनाव हार गया। उन्होंने पत्नी, पुत्री और बहू को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में उतारा था।
प्रेमदास कठेरिया इटावा संसदीय क्षेत्र से सपा से सांसद रहे हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में उनके बेटे अजीत कठेरिया सपा-बसपा गठबंधन से इटावा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे थे। महेवा ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
पूर्व सांसद की नजरें ब्लॉक प्रमुखी पर थीं। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पत्नी वीनेश कठेरिया को ग्राम रतनपुर, बेटे शैलशिखा कठेरिया को सुनवर्षा भाटपुरा और बहू पूजा को कठेरिया को मुडै़ना खुर्द कला से मैदान से उतारा था।
विज्ञापन
वीनेश को ज्ञानश्री दोहरे, पूजा को प्रबल प्रताप और शैलशिखा को सपा के जितेंद्र की पत्नी पवित्रा देवी ने हराया। तीनों ही जगह जीत का अंतर 150 वोट रहा। अब ब्लॉक प्रमुख पद पर पवित्रा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।