फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Former head found positive after receiving medicine from Agra

आगरा से दवा लेकर लौटा पूर्व प्रधान मिला पॉजिटिव

Tue, 07 Jul 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Former head found positive after receiving medicine from Agra
आगरा से डायबिटीज की दवा लेकर लौटे ग्राम नगला रमन के पूर्व प्रधान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 13 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। गांव में 448 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और संक्रमित के घर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है।
पूर्व प्रधान को नारायण कॉलेज कोविड अस्पताल में भेज दिया गया है। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह डायबिटीज का मरीज है और दवा लेने के लिए कई बार आगरा गया था।
विज्ञापन

आशंका है कि इस दौरान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव हो गया हो।
महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. यतेंद्र राजपूत ने टीम और ग्राम पंचायत सचिव अशोक सिंह परिहार, लेखपाल महेश यादव ग्राम नगला रमन पहुंचे।
कोरोना पॉजिटिव निकले पूर्व प्रधान के घर के 13 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। डॉ. यतेंद्र राजपूत ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकला व्यक्ति दवा लेने कई बार आगरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया होगा। पांच जुलाई को एसएन मेडिकल हॉस्पिटल आगरा में कोरोना की जांच हुई थी।
रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. यतेंद्र राजपूत ने बताया कि गांव में 74 घरों के 448 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
ग्राम पंचायत सचिव अशोक परिहार ने बताया कि पूरे गांव और गलियों में सैनिटाइजर कराया गया है।
कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति के घर की गली को सील कर दिया गया। बकेवर थाना पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
जिले में अब तक 332 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें 17 की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed