फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Former employee arrested for cutting railway optical fiber cable out of revenge.

Etawah News: बदला लेने को काटी थी रेलवे ऑप्टिकल फाइबर केबल, पूर्व कर्मी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Former employee arrested for cutting railway optical fiber cable out of revenge.
इटावा। आरपीएफ ने रेलवे की ऑप्टिकल फाइबर केबल काटने के मामले में एक पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। घटना पांच जुलाई को इटावा-करहल ब्रांच लाइन और इटावा-इकदिल रेलखंड के बीच हुई थी। पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार नगला खगोली, थाना सिविल लाइंस का निवासी है। सुनील कुमार बकाया मानदेय न मिलने और नौकरी से निकाले जाने के कारण आक्रोशित था। गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सुनील 10 वर्षों से रेलवे टेलीकॉम विभाग में केबल जॉइंटर के रूप में काम कर रहा था। हाल ही में वह एमएस कॉन्ट्रैक्टर, लखनऊ के अधीन कार्यरत था। ठेकेदार पर उसके दो महीने का लगभग 42 हजार रुपये बकाया था। मानदेय मांगने पर उसे चार जुलाई को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश और गुस्से में उसने पांच जुलाई को इकदिल और डीपीएस स्कूल के पास रेलवे की टेलीकॉम ऑप्टिकल फाइबर केबल काट दी। केबल कटने से रेल परिचालन और संचार व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। आरपीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर जांच की। इसमें सुनील कुमार की संलिप्तता सामने आई। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऑप्टिकल फाइबर केबल रेल संचालन और यात्री सुरक्षा का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके साथ किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed