{"_id":"6a207d06f3df8d8afd02c3b7","slug":"fluctuations-in-temperature-have-increased-the-number-of-viral-patients-etawah-news-c-216-1-etw1002-143860-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तापमान के उतार-चढ़ाव ने बढ़ाए वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तापमान के उतार-चढ़ाव ने बढ़ाए वायरल के मरीज
विज्ञापन
इटावा। एक सप्ताह के भीतर मौसम के बदले मिजाज ने जिले में खांसी और जुकाम के साथ वायरल के शिकार रोगियों की संख्या को बढ़ा दिया है। रात के समय तापमान के कम हो जाने और दिन में उछाल से जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इस समय दिन और रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री तापमान का अंतर रहा है। ऐसे में फिर वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। बुधवार को जिला अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में कुल 1160 मरीज आए जिसमें सर्दी, खांसी और जुकाम के साथ वायरल बुखार के लगभग 250 से 260 मरीज थे।
जिला अस्पताल के डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव से वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को खास तरह की सावधानी रखने की जरूरत है। रात के समय ठंडे वातावरण में एयर कंडीशन और कूलर के देर सुबह तक इस्तेमाल से भी बचें।