फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Flag hoisting will be held at Purbiya Tola Talaiya ground at 7:30

Etawah News: पुरबिया टोला तलैया मैदान पर साढ़े सात बजे होगा झंडारोहण

Mon, 14 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting will be held at Purbiya Tola Talaiya ground at 7:30
इटावा। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को पार्टियों व विभिन्न संगठनों का अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। कांग्रेस पार्टी की ओर से सुबह 7:30 बजे तलैया मैदान पुरबिया टोला में झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद 8:30 बजे लड़ैती भवन व 9:30 बजे कांग्रेस कार्यालय पर झंडारोहण किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने दी है। उन्होंने पीसीसी सदस्यों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिला/शहर के पदाधिकारियों, वार्ड के अध्यक्षों व पदाधिकारी, फ्रंटल/प्रकोष्ठ के अध्यक्षों व पदाधिकारियों से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ने की अपील की है।
विज्ञापन

पक्का तालाब चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पर 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने दी है। उन्होंने समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों से कार्यकम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की ओर से सुबह 9.30 बजे न्यूहिन्द टाकीज वाले स्थान पर झंडारोहण किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने दी है। कार्यक्रम के संयोजक संरक्षक मनीष जैन व युवा नगर अध्यक्ष राजीव वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed