फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five Taekwondo players leave for Lucknow

Etawah News: पांच ताइक्वांडो खिलाड़ी लखनऊ रवाना

Fri, 28 Jul 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 28 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five Taekwondo players leave for Lucknow
इटावा। लखनऊ में 27 जुलाई से शुरू हुई चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इटावा ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ी गुरुवार को रवाना हुए। यह खिलाड़ी विभिन्न श्रेणी की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

इसमें कैडेट श्रेणी में 152 सेंटीमीटर ऊंचाई के अंतर्गत द्वंद्व में अभिनव कुशवाहा हिस्सा लेंगे। लड़कों के व्यक्तिगत पूम्से की कैडेट श्रेणी में शौर्य सिंह व लड़कियों की व्यक्तिगत पुम्स की कैडेट श्रेणी में आराध्या सिंह हिस्सा लेंगी। वैष्णवी वर्मा, तृषा सिंह, आराध्या सिंह लड़कियों की टीम पुम्से कैडेट वर्ग में शामिल होंगी। शौर्य सिंह और आराध्या सिंह कैडेट वर्ग में युगल पुम्से के लिए प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इन सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान तय किया था। रवानगी से पूर्व खिलाड़ियों को इटावा ताइक्वांडो की ओर से भारतीय सेना के हवलदार राजवीर सिंह ने टीशर्ट वितरित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि यूपी टीम का नेतृत्व इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव को दिया गया है। सभी बच्चे उनके दिशा निर्देशन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह पहला अवसर है कि राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व इटावा के कोच को हासिल हुआ है।
सह सचिव गोविंद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इटावा के सोनाक्षी और अदम्य अनुराग हिस्सा लेंगे। यह गर्व की बात है कि पहली बार इटावा से इतने खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

इस अवसर पर रोहित द्विवेदी, श्यामजी सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। चेयरमैन हरिकिशोर तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को विजय का शुभाशीष प्रदान किया। जिला समन्वयक व सेवन हिल्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed