{"_id":"60b27f578ebc3ef79460c152","slug":"five-injured-including-maternal-uncle-nephew-due-to-car-tire-burst-etawha-news-knp631126420","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार टायर फटने से मामा भांजा समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार टायर फटने से मामा भांजा समेत पांच घायल
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 107 के पास शनिवार को टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में मामा-भांजे समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया गया है। वहां से एक को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बिहार के नरहट निवासी हरिओम शनिवार को कार से गाजियाबाद से बिहार लौट रहे थे। कार में परिवार के संतोष कुमार, चंदन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद और शंभू दयाल भी सवार थे। एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर-107 के पास पिछला टायर फटने से कार बेकाबू होकर पलट गई।
पलटने के बाद कार करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। सवार कार में फंस गए। ग्रामीणों और एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजवाया। गंभीर हालत के चलते शंभू दायल को डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया। क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया कर एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कराया गया।