फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five injured in bus-loader collision

Etawah News: बस-लोडर की टक्कर में पांच घायल

Thu, 01 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five injured in bus-loader collision
(फोटो संख्या 33) दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त लोडर व बस। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 34) जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पुल के पास शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं से भरा लोडर सामने आ रही बस में टकरा गया। टक्कर के बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। लोडर सवार पांच लोग घायल हो गए। पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बस यात्रियों को दूसरे वाहन से इटावा भिजवाया।
नगला बूसा इकदिल निवासी हनुमंत सिंह ने बताया कि गांव के ग्रामीण शनी देव की मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कर रहे थे। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कालीबांह मंदिर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही यमुना नदी के पुल के पास पहुंचे सामने से भिंड से आ रही अनियंत्रित प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसमें गांव की बिंदा देवी,विवेक निवासी नगला जैक, साहिल,लज्जावती निवासी नेवरपुरा,कुमारी लक्ष्मी निवासी सुनवारा गांव घायल हो गए। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल है। वहीं टक्कर के बाद यात्री बस से नीचे उतर गए। लोडर की टक्कर के बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव की घटना के बाद मौके पर एसडीएम विक्रम सिंह राघव और एआटीओ बृजेश कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने बस यात्रियों को दूसरे वाहन से इटावा भिजवाया। एसडीएम विक्रम सिंह राघव ने बताया कि बस और लोडर की टक्कर की सूचना पर पहुंचे थे। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed