{"_id":"64860dfc17e62aef9a014209","slug":"five-huts-burnt-due-to-fire-two-animals-died-etawha-news-c-12-1-281628-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आग लगने से पांच झोपड़ियां जलीं,दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आग लगने से पांच झोपड़ियां जलीं,दो पशुओं की मौत
Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 20) आग से जलीं झोपड़ियां।
आग लगने से पांच झोपड़ियां जलीं,दो पशुओं की मौत
क्रासर
- लल्लूपुरा नगला प्रसाद में दोपहर में हुई आग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। थाना बिठौली के लल्लूपुरा नगला रामप्रसाद में आग लग गई। जिसमें पांच लोगों की झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ियों में बंधे दो पशुओं की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के जगदीश मास्टर, मुंशी सिंह, देवी सिंह, सावित्री देवी, श्यामलाल की झोपड़ियों में आग लग गई। हवा चलने से झोपड़ियों में लगी आग बढ़ने भूसा, अनाज व गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने झोपड़ियों के अंदर बंधे पशुओं को खोलने का प्रयास किया, जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं को आग से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने विभिन्न साधनों से आग पर काबू पाया और संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। आग में जगदीश मास्टर और मुंशी दोनों की एक-एक भैंस की जलने से मौत हो गई। देवीदीन और सावित्री की भैंस झुलसकर गंभीर रूप घायल हो गईं। श्यामलाल की झोपड़ी का भूसा आदि जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पशुपालन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम मलखान सिंह ने राजस्व कर्मियों को पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं पीड़ितों को दैवी आपदा राहत कोष से सहायता का आश्वासन दिया है।