{"_id":"65b55ce0d601edb2600a1c77","slug":"five-criminals-arrested-17-stolen-mobile-phones-pistol-and-pistol-recovered-etawha-news-c-216-1-etw1001-108075-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 17 मोबाइल, पिस्टल-तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 17 मोबाइल, पिस्टल-तमंचा बरामद
Sun, 28 Jan 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
इटावा। डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को एसओजी व कोतवाली पुलिस ने रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचा, चोरी के 17 मोबाइल बरामद हुए। एक वैन को सीज किया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को एसओजी को सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास एक वैन में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना पर एसओजी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वैन सवार पांच लोगों की तलाशी ली। इनके पास एक पिस्टल, दो तमंचा, तीन कारतूस, एक छुरा, 9200 रुपये, 17 मोबाइल व चोरी करने वाले औजार बरामद हुए।
पकड़े गए चार आरोपी अशोक गिहार, राहुल गिहार, विशाल गिहार, शिवम गिहार उर्फ चिलम फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा के रहने वाले हैं। पांचवां आरोपी सोविन राजपूत एटा जिले के नयागांव थानाक्षेत्र के करनपुर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डकैती की वह लोग योजना बना रहे थे। पकड़ा गए हिस्ट्रीशीटर अशोक गिहार पर 20 मामले दर्ज हैं। वैन को सीज करके आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।