फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fish hunting is happening in Yamuna even after the ban

Etawah News: रोक के बाद भी यमुना में हो रहा मछलियों का शिकार

Thu, 06 Jul 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 06 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fish hunting is happening in Yamuna even after the ban
मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक बोलीं शिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। प्रतिबंध के बावजूद भी यमुना नदी में अवैध रूप से मछलियों के शिकार किया जा रहा है। लवेदी क्षेत्र में डिभोली यमुना पुल से आगे कई जगह ठेकेदार मछली का शिकार करा रहे हैं। एक जुलाई से दो माह तक ठेकेदारों पर भी मछली के शिकार पर प्रतिबंध रहता है। क्योंकि, इन दिनों में मछलियों का प्रजनन का समय रहता है।
मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक ने मामला संज्ञान में लेते हुए शिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। मछलियों के प्रजनन समय के बावजूद लवेदी क्षेत्र के टकरुपुरा व बकेवर के अंदावा की मडै़या, दिलीपनगर की मड़ैया, इकनौर, पुरावली के आसपास यमुना नदी में नौकाओं से शिकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार अवैध रूप से तय सीमा से अधिक क्षेत्र में धड़ल्ले से लाखोँ रुपये की कीमत की मछलियों का शिकार करा रहे हैं। मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक गायत्री पांडे ने मामला संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायतें पहले भी कई बार आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बहुत जल्द समिति गठित कर अवैध रूप से प्रतिबंधित समय में मछली के शिकार करने वालों पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे सरकार को राजस्व का भी नुकसानहोता है और मछलियों की जनसंख्या बढ़ाने के लिए विभाग समय-समय पर नदियों और तालाबों में लार्वा छोड़ते हैं। प्रतिबंधित समय में मछली का शिकार करना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed