{"_id":"609ec1428ebc3ea39d188aec","slug":"first-wife-reached-marriage-in-dibholi-village-ruckus-etawha-news-knp628434656","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिभौली गांव में शादी को पहले पहुंची पहली पत्नी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिभौली गांव में शादी को पहले पहुंची पहली पत्नी, हंगामा
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। पति की दूसरी शादी की खबर पर पुलिस के साथ डिभौली गांव पहुंची महिला ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने शादी रुकवाकर दूल्हे और बरातियों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
औरैया के जैनपुर की मूल निवासी अंजना संगम विहार दिल्ली में रहती हैं। वह शुक्रवार को चकरनगर थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि बीजलपुर निवासी उसका पति पंकज डिभौली गांव की युवती से दूसरा विवाह कर रहा है। अभी तलाक नहीं हुआ है। अंजना पुलिस को लेकर लड़की के घर पहुंच गई और वहां हंगामा कर दिया। पुलिस ने शादी रुकवा दी।
लड़की पक्ष के लोगों ने पंकज की पहली पत्नी होने की जानकारी से इनकार किया है। बारात में शामिल एक युवक खुद को कानपुर नगर में तैनात एक आईपीएस का गनर बता रहा था। उसने कहा कि जिस कार से वह शादी में आया है, वह आईपीएस की है। युवक की बात झूठी साबित होने के बाद भी पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों को थाने से छोड़ दिया गया है।