फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Firearms and cartridges burnt in the warehouse

Etawah News: मालखाने में आग से असलहा व कारतूस जले

Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
Firearms and cartridges burnt in the warehouse
इटावा। कचहरी परिसर में स्थित मालखाने में आग लगने से खलबली मच गई। आग से असलहा, कारतूस समेत बरामद सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कचहरी परिसर स्थित मालखाने से धुंआ निकलने पर वकीलों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दमकल टीम को बुलाकर मालखाने का दरवाजा खुलवाया। दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक अंदर रखा सारा सामान जल गया। बदमाशों के पास से बरामद सामान को मालखाने में रखा जाता है। इसमें असलहा के अलावा नकदी, जेवर, साइकिल, गांजा व अन्य प्रकार का सामान शामिल है। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी व एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी सिटी ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी की जा रही है। मालखाने में आग से जले सामान का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed