फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR not written on accused of robbery in etawah

इटावाः लूट के आरोपियों पर नहीं लिखी गई एफआईआर

Sun, 30 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR not written on accused of robbery in etawah
ऊसराहार। खाद व्यापारी से लूट के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों को पकड़ना तो दूर, ऊसराहार पुलिस व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा तक दर्ज नहीं कर सकी है। घटना को लेकर पुलिस अभी जांच की बात कहने पर अड़ी है।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के विरतिया गांव निवासी हरेन्द्र कुमार ताखा चौराहे पर खाद की दुकान किए हुए हैं। 26 अगस्त को बाइक पर दुकान से घर जाते समय बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। घटना के बाद व्यापारी बेहोश हो गया था जिससे बदमाशों ने 40 हजार रुपये और कागजात लूट लिए थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर थाना पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। यही कारण है कि घटना के पांच दिन बाद भी अभी अपराधियों पर कार्रवाई तो दूर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित व्यापारी हरेन्द्र ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज तक करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी से सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मिलकर सांत्वना दी तो वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने अपराधों को कम दिखाने के लिए मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जांच की है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed