Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   filled wheat and rice samples

Etawah News: गेहूं और चावल के नमूने भरे

Wed, 20 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
filled wheat and rice samples
इटावा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत टीम ने गेहूं और चावल के पांच नमूने भरे।
विज्ञापन



डीएम अवनीश राय के निर्देश पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में सिंथेटिक रंग, हानिकारक पेस्टिसाइड व एफ्लांटोक्सीन के प्रयोग की रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सतीश कुमार शुक्ला एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। पांच सर्विलांस नमूने लिए। इसमें बाबूराम एंड संस, नवीन मंडी स्थल से गेहूं का नमूना, केंद्रीय भंडार निगम भरथना रोड इटावा से गेहूं का तथा एक नमूना चावल का संग्रहित किया गया। बीना कंस्ट्रक्शन भंडार गृह राजा का बाग से एक नमूना गेहूं और एक नमूना चावल का लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सचल दल में एफएसओ राकेश कुमार सकारिया, शोभित वर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed