फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fighting and firing in dispute over possession of government land

Etawah News: सरकारी जमीन पर कब्जे पर विवाद में मारपीट, फायरिंग

Sun, 01 Mar 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing in dispute over possession of government land
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के कैस्त गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट व हवाई फायरिंग हुई। सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मामले में एक युवक घायल हो गया उसे इलाज के लिए सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया है। पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला इंछा निवासी आधार यादव उर्फ जितेंद्र की पत्नी प्रियंका यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कटहरी निवासी आशू भदौरिया व कैस्त निवासी शैलेंद्र कुमार अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। उनके पास असलहा थे। सूचना मिलने पर उनके पति परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की लेकिन वह किसी तरह बच गए। घायल अवस्था में आधार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर सीओ आयुषी सिंह व थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव को भी बुला लिया गया। बताया कि विवादित भूमि सरकारी है। उच्च न्यायालय में भी मामला चला था जो खारिज हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना स्थल पर हवाई फायरिंग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed