फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Female contract worker posted in secondary school gave her life

माध्यमिक विद्यालय मे तैनात महिला संविदा कर्मी ने दी जान

Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Female contract worker posted in secondary school gave her life
मृतिका स्वेता यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर के बसंतपुर विहार कालोनी में शुक्रवार रात गृहक्लेश में शिक्षा विभाग में अनुदेशक पद पर तैनात महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मामा ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है लेकिन फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के बसंत विहार कालोनी निवासी श्वेता यादव (35) पत्नी विजय विक्रम सिंह यादव औरैया जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहार में अनुदेशक थीं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने जहर खा लिया। श्वेता को उल्टियां शुरू होने पर पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। फिरोजाबाद जिले के ऐका थाना क्षेत्र के पवरई गांव निवासी मामा विश्वनाथ सिंह यादव परिजनों के साथ रात में ही बसंत विहार कॉलोनी पहुंच गए, तब तक श्वेता की मौत हो चुकी है। सूचना पर इकदिल पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विश्वनाथ ने बताया कि श्वेता की शादी 2013 में की थी। सहकारी बैंक में प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त श्वेता के ससुर सुरेश चंद्र ने कई प्लाट और जमीनें खरीद रखीं हैं। उन पर दोनों बेटियों की नजर थी। आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा करने की नीयत से शादीशुदा बेटियां मायके में बनी रहती थीं। इसी बात पर घर में क्लेश रहता था। श्वेता के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। इसी से परेशान होकर उसकी खुदकुशी कर ली। श्वेता के दो बेटे विभू (8) और छोटा बाबू (2) साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकदिल थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पति को पूछताछ के बाद अंतिम संस्कार के लिए छोड़ दिया गया है। मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed