फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fault thrice in 15 hours, power cut in 10 localities

Etawah News: 15 घंटे में तीन बार फॉल्ट, 10 मोहल्लों की बिजली गुल

Fri, 26 Jan 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 26 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fault thrice in 15 hours, power cut in 10 localities
इटावा। 15 घंटे में हुए तीन फाल्टों ने 10 मोहल्लों की बिजली गुल कर दी। बुधवार शाम छह बजे से गुल हुई बिजली गुरुवार शाम करीब छह बजे तक चालू नहीं हुई। 24 घंटे से आपूर्ति ठप होने के कारण लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीच ओवरलोड की वजह से हो रहे फॉल्ट बिजली विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे रामलीला रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महेरा फाटक के पास फॉल्ट हो गया। इससे करीब 10 मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर विभागीय अधिकारियों की निगरानी में कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशना शुरू किया। आधी रात कर्मचारी फॉल्ट तलाश सके। उसे सही करके आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया लेकिन इसी बीच रात करीब एक बजे रामलीला रोड फीडर पर केबिल बॉक्स में फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग करके गुरुवार सुबह जानकारी हो सकी। पता चला कि ओवरलोड के कारण हीट होने से लाइनें चिपक गईं, जिस वजह से फॉल्ट हुआ। कर्मचारी फॉल्ट को सही करने में लगे थे, तभी नौ बजे रामलीला रोड पर फॉल्ट हो गया। लगातार हुए फॉल्टों से शहर के 10 मोहल्लों की आपूर्ति गुरुवार शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में लोग पानी के लिए भी तरस गए। हालांकि अवकाश का दिन होने की वजह से ऑफिस और स्कूल जाने का तनाव नहीं रहा, लेकिन फिर भी पूरे दिन सबकी दिनचर्या प्रभावित रही। वहीं, रूमहीटर व ब्लोअर न चलने की वजह से लोगों को ठंड में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय आनंद सिंह ने बताया कि 33 केवीए सुंदरपुर बिजली घर के पीछे बुधवार शाम करीब छह बजे केबल बाक्स में फाल्ट हो गया था। इसे ठीक करने के बाद रामलीला रोड स्थित 11 हजार लाइन में खराबी आ गई। रात में काम चलता रहा। बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
-----------------

इन मोहल्लों में रही परेशानी
रामलीला रोड, सदर तहसील, गाड़ीपुरा, विष्णु बाग, रानी बाग, मड़ैया शिव नारायण, एकता कॉलोनी समेत 10 मोहल्लों की बिजली बाधित रही।

--------------
लोगों की बात---
फोटो 06::::राजन देवी।
विकास कॉलोनी-3 निवासी राजन देवी ने बताया कि बुधवार शाम से बिजली गुल है। पहले तो लगा रोस्टिंग के कारण कटौती हुई होगी, लेकिन देर रात फाल्ट के बारे में पता चला। गुरुवार शाम तक बिजली नहीं आई। इससे पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।



फोटो 07:::शिव प्रकाश।
2- एकता कालोनी निवासी शिव प्रकाश दुबे ने बताया कि बिजली न होने से पानी की किल्लत सबसे ज्यादा रही। बिजली गुल होने से पढ़ाई भी बाधित रही। 24 घंटे से बिजली न होने के कारण उपकरण भी नहीं जल सके। बिजली विभाग से भी सही जवाब नहीं मिल रहा।


कोट---
रामलीला रोड स्थित 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। सही होने के बाद दूसरी और फिर तीसरी जगह फाल्ट हो गए। लगातार फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। सही कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- श्री प्रकाश, अधिशाषी अभियंता शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed