{"_id":"5ec69e818ebc3e90ac765e6d","slug":"fault-increased-power-problem-etawha-news-knp5613063144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकलफाल्ट ने बढ़ाई बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकलफाल्ट ने बढ़ाई बिजली की समस्या
विज्ञापन
शहर में हो रहे फाल्ट ने बिजली की समस्या बढ़ा दी है। दिन में कई-कई बार बिजली गुल हो जाती है। बार-बार बिजली जाने से उपकरण भी खराब हो रहे हैं। शिकायत करने पर अधिकारी लोकल फाल्ट का बहाना बनाकर अनसुना कर देते हैं।
चौगुर्जी निवासी डॉ.आशीष ने बताया कि 24 घंटे में 10 से अधिक बार बिजली कटौती होती है। गुरुवार को सुबह दो घंटे में पांच बार बिजली गुल हुई। बजाजा लाइन के अमित अग्रवाल ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कई बार बिजली गुल हो जाती है।
अकालगंज के गोरखनाथ वर्मा ने बताया कि बिजली कटौती ने बुरा हाल कर रखा है। कई एलईडी बल्ब खराब हो चुके हैं।
होमगंज निवासी सदाशिव श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे में 10 से अधिक बार बिजली जाती है। फ्रेंड्स कालोनी के पूर्व सभासद रत्नेश भदौरिया ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती ने हालत खराब कर रखी है।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी राहुल कुमार का दावा है कि शहर में 22 घंटे निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरु तेगबहादुर उपकेंद्र पर दो दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए थोड़े समय के लिए कटौती की जाती है।
बेहतर आपूर्ति करने के लिए एक्स्ट्रा अंडर ग्राउंड केबिल डाली जा रही है। शहर के नौ उपकेंद्रों से पिछले महीने 24 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। इस महीने 30 मिलियन यूनिट आपूर्ति का अनुमान है।
महेवा सबस्टेशन से जुड़े करीब 40 गांव के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। 18 घंटे का शेड्यूल है लेकिन बमुश्किल 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में निर्धारित कटौती के अलावा भी एक दो घंटे बाद बिजली आती जाती रहती है। नोधना गांव के अनिल दुबे ने बताया कि गांव में जब देखो तब बिजली गुल हो जाती है। अवर अभियंता शशिकांत ने कहा कि कटौती पनकी कंट्रोल रूम से होती है।
स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं है। इसी तरह इकदिल सबस्टेशन से भी आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। सुनील गुप्ता ने बताया कि बिजली कब चली जाए कुछ तय नहीं। जेई अमर बहादुर ने बताया इकदिल कटौती मुक्त है लेकिन पनकी से संदेश आने पर कटौती की जाती है।
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को छह से आठ बजे तक कटौती होती है। संवाद प्रतिनिधि उदी के अनुसार क्षेत्र के गांवों में महज छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अनुराग राजपूत, अरविंद भदौरिया, कपिल जैन, राहुल, गुड्डन, चक्रेश दीक्षित, अमित तिवारी ने बताया कि सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया से शिकायत की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने भजपा नेता विमल भदौरिया को गुरुवार को फिर ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की। संवाद