{"_id":"61d5e3cfb10d45730858237b","slug":"fauji-lapta-etawah-news-knp6737622167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी लापता, यमुना पुल पर खड़ी मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी लापता, यमुना पुल पर खड़ी मिली बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कृष्णापुरम से मकान बनवाने के लिए निर्माण सामग्री खरीदने की बात कहकर घर से निकला फौजी बुधवार की सुबह लापता हो गया। उसकी बाइक बढ़पुरा थानाक्षेत्र में स्थित यमुना पुल पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। पुलिस लापता फौजी का पता लगाने की प्रयास कर रही है।
कृष्णापुरम निवासी फौजी विदेश यादव वर्तमान में कश्मीर के श्रीनगर में तैनात है। वह कुछ दिन पहले ही अपना नया मकान बनवाने के लिए छुट्टी पर यहां आया है। उसके निर्माणाधीन मकान की दीवारें बन गई हैं। छत की ढलाई की जानी है। पुलिस के अनुसार मकान को लेकर ही फौजी का अपने परिजनों से कुछ विवाद चल रहा है। इससे वह तनाव में है। सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह घर से मकान बनाने का सामान लेने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से वह लापता है। विदेश के काफी देर तक घर न लौटने पर उसके पिता पूरन सिंह ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। उसके बाद से पुलिस फौजी की तलाश में जुटी है।
उधर, शाम को किसी ने बढ़पुरा थाना पुलिस को यमुना पुल पर एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी दोने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक में लॉक लगा हुआ है। बढ़पुरा पुलिस ने सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक लापता फौजी की ही निकली। पुलिस ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना पुलिस बुधवार की शाम कुछ गोताखोरों को लेकर यमुना नदी पर पहुंची। गोताखोरों ने मौसम और शाम होने की वजह से नदी में फौजी की तलाश करने के मना कर दिया। गोताखोरों ने गुरुवार सुबह सर्चिंग अभियान चलाने की बात कही है। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि चूंकि फौजी की बाइक यमुना पुल पर खड़ी मिली है। इसलिए आशंका दूर करने के लिए गुरुवार सुबहयमुना नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। उसके लिए स्टीमर की भी व्यवस्था कर ली गई है।