फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Father and two sons arrested for killing a youth in a land dispute

जमीनी विवाद में युवक की हत्या करने वाला पिता व दो पुत्र गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Father and two sons arrested for killing a youth in a land dispute
फोटो संख्या 26 पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी पिता (दाएं) व दो पुत्र। जमीन विवाद में युवक की हत्या करने - फोटो : ETAWHA
थाना क्षेत्र के लरखौर गांव में बुधवार सुबह युवक की हत्या के मामले में थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नामजद छह में से एक पिता व उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस गोलीकांड में मृतक की मां व भाई भी गोली लगने से घायल हो गए थे। उनका सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज जारी है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के लरखौर गांव में बुधवार सुबह जमीन के लिए पारिवारिक भाइयों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं थीं। इस गोलीकांड में मां व दो बेटों को गोली लगी थी, जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। जहां अरविंद उर्फ आशू ने दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई अतुल व मां मिथलेश पत्नी रमाकांत दुबे का इलाज जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरविंद उर्फ आशु का अंतिम संस्कार लरखौर में किया गया। सैफई थाना पुलिस ने मृतक के साले पंकज पांडे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को संयुक्त टीम ने लरखौर मोड़ के पास से नामजद आरोपियों में से पुलिस ने हत्यारोपी पिता व उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पकड़े गए उमाकांत पुत्र रमेश दुबे व उमाकांत के दो पुत्रों अनुराग व अंशुल से दो तमंचे 315 बोर, छह कारतूस व दो खोखा तथा घटनास्थल से नौ खोखा कारतूस बरामद किए गए थे। तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया, बाकी तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
मृतक आशू के घायल भाई अतुल दुबे को शनिवार सुबह इमरजेंसी वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। वहीं घायल मां को भी इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार अब मां और बेटा खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।

मृतक के साले पंकज पांडे ने बताया कि अब तक मृतक के भाई अतुल व मां को आशू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं गांव में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के जानवरों की सुरक्षा के लिए गांव में चौकीदार को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed