फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers upset due to irregularities in consolidation form

Etawah News: चकबंदी प्रपत्र में गड़बड़ियों से किसान परेशान

Thu, 08 Jan 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to irregularities in consolidation form
लवेदी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा खुर्द-कलां में चकबंदी एक्ट की धारा 23 के तहत दूसरे दिन 300 प्रपत्रों का वितरण किया गया। चौपाल पर आयोजित इस कार्यक्रम में नामों की गड़बड़ी से कई ग्रामीण परेशान रहे। नगला फतेह निवासी एक किसान को प्रपत्र मिलते ही हैरानी हुई। प्रपत्र में शिवराम सिंह के अलावा 20 वर्ष पूर्व मृत घोषित भाई सुदामा लाल का नाम दर्ज मिला। उन्होंने बताया भाई की 20 साल पहले मृत्यु हो गई थी, परिवार रजिस्टर में नाम कट चुका है। अब फिर कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसी तरह नवादा निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र लखपत सिंह ने शिकायत की कि उनकी खतौनी में पहले तीन भाइयों के नाम थे, लेकिन अब योगेंद्र नाम के किसी अन्य व्यक्ति की जमीन चढ़ा दी गई है। कार्यक्रम में ग्राम कानूनगो शशिकांत सिंह, सहायक चकबंदी अखिलेश कुमार, लेखपाल गौरव यादव, सचिन सिंह, प्रवेश यादव, जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बन्दोवस्त अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने किसानों से कहा की प्रपत्र में अगर को कमी है तो वह इसकी आपत्ति जिला मुख्यालय पर चकबंदी अधिकारी कार्यालय पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed