फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers should get full compensation for the damage caused by hail

किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का पूरा मुआवजा मिले

Tue, 17 Mar 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get full compensation for the damage caused by hail
-पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया - फोटो : ETAWHA
इटावा। कलक्ट्रेट परिसर में वट वृक्ष के नीचे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव ने कहा केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। बैंकों का बुरा हाल है। सरकार के पास कोई आर्थिक नीति नहीं है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। केंद्र की भाजपा सरकार डीजल पेट्रोल तथा गैस के दामों में निरंतर वृद्धि कर रही है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। इसके बावजूद भी आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अभी हाल ही में आंधी एवं ओलावृष्टि से प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसानों को उनकी बर्बाद फसल का पूरा मुआवजा शीघ्र दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि में मारे गए किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये सहायता दी जाए। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, कोमल सिंह कुशवाहा, लख्मीचंद दीक्षित, आशुतोष दीक्षित, सरवर अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed