फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers of 42 gram panchayats troubled due to absence of Gallamandi

Etawah News: गल्लामंडी न होने से 42 ग्राम पंचायतों के किसान परेशान

Thu, 26 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 26 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers of 42 gram panchayats troubled due to absence of Gallamandi
क्षेत्रीय किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए दूसरी मंडियों में जाना पड़ता
विज्ञापन

फोटो 34 नाथूराम



फोटो 35 जयवीर

संवाद न्यूज एजेंसी

ताखा। तहसील क्षेत्र में सरकारी गल्ला मंडी के न होने से क्षेत्रीय किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए दूसरी मंडियों में जाना पड़ता है। इससे किसानों को समय के साथ ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से भी अपनी मांग रखी, लेकिन मंडी का निर्माण नहीं हो सका।



क्षेत्र के 42 ग्राम पंचायतों में लगभग चार लाख की आबादी रहती है। लेकिन मंडी न होने से किसानों को आढ़तियों व दूरदराज की मंडियों में जाकर अपनी फसल बेचनी पड़ती है। तहसील क्षेत्र के प्रमुख कस्बा ऊसराहार में अधिकतर किसान फसलों को बेचने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन

गेंहू ,धान, सरसों और मक्का की बिक्री के लिए क्षेत्र के किसानों को इटावा,भरथना और मैनपुरी की मंडियों में जाना पड़ता है। माकपा नेता नाथूराम यादव ने बताया कि मंडी न होने से किसानों को धान और गेंहू की बिक्री के लिए भरथना, इटावा, मैनपुरी और जसवंतनगर की मंडियों में जाना पड़ता है। इससे किसानों का समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। मंडी के निर्माण से मजदूर वर्ग के लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले किसान

1- किसान नाथूराम ने बताया कि क्षेत्र में गल्लामंडी न होने से फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। यहां से दूसरी मंड़ियाें की दूरी 20 से 50 किमी तक है। दूरी की वजह से किसान, आढ़तियों को अपनी फसल बेच देते है।




2- किसान जयवीर कश्यप का कहना है कि मंडी बनने से किसानों को बहुत लाभ होगा। सरकार तहसील क्षेत्र में मंडी बनाकर किसानों को मजबूत बनायें। अभी किसानों की फसलों को निजी आढ़ती ओने-पोने दामों में खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed