फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers harvest waste compensation sought by demonstration

किसानों ने धरना प्रदर्शन कर मांगा बर्बाद फसल का मुआवजा

Thu, 16 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers harvest waste compensation sought by demonstration

बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से पीड़ित ब्लाक क्षेत्र के मौजा भोली के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें आरोप लगाया है कि तहसील प्रशासन ने फसल नुकसान का सर्वे नहीं कराया है।

ज्ञापन में मौजा भोली के मजरा नगला गुदे, नगला अती, नगला भगत, नगला ठाकुरपुरा के लगभग सौ किसानों के दस्तखत हैं। किसानों का कहना है कि उनकी 70 से 90 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान के बाद भी अभी तक मुआवजा न मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने नुकसान का स्थलीय निरीक्षण व मुआवजा दिलाने की मांग की। तहसीलदार भरथना सुभाष चंद्र यादव ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए ज्ञापन भेजे जाने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार, शिवकृष्ण, सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, सुरेश चंद्र, नेकराम, नवाब सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed