{"_id":"6afb39c8123fdbe27e0110eb","slug":"farmers-are-not-getting-fertilizer-those-responsible-claim-there-is-sufficient-stock-etawah-news-c-216-1-etw1004-153221-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किसानों को नहीं मिल रही खाद, जिम्मेदार बोले- पर्याप्त स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किसानों को नहीं मिल रही खाद, जिम्मेदार बोले- पर्याप्त स्टॉक
Mon, 16 Nov 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21::जसवंतनगर के कोकावली समिति पर खाद के लिए लगी महिला और पुरुष किसानों की लाइनें। संवाद
इटावा। जिले में गेहूं और आलू की बोआई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों को खाद की जरूरत है, लेकिन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। एक ओर कृषि विभाग के अधिकारी जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर समितियों पर किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस समय 26,435 मीट्रिक टन यूरिया, 2446 मीट्रिक टन डीएपी और 2607 मीट्रिक टन एनपीके का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा मंगलवार सुबह तक जिले को डीएपी की 1150 मीट्रिक टन की एक रैक और मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की समितियों पर खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
केस-एक
खाद वितरण में मनमानी का आरोप
जसवंतनगर। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड कोकावली पर खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी 300 से अधिक किसान समिति पर लाइन में लगे दिखाई दिए। आरोप है कि खाद आने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। रात में कर्मचारी अपने चहेतों को खाद वितरित कर रहे हैं, जबकि आम किसान दिनभर इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटते हैं। समिति के सचिव गौरव यादव ने बताया कि किसानों को 14 किलोग्राम प्रति बीघा के हिसाब से खाद दी जा रही है। जो आरोप लगाए जा रहे वह निराधार है। (संवाद)
विज्ञापन
केस-दो
चार दिन से डीएपी के लिए चक्कर लगा रहे किसान
बकेवर। सहकारी समिति पर पिछले चार दिन से डीएपी उपलब्ध नहीं है। जिससे किसानों के सामने फसल की बोआई का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को भी चटोरपुर निवासी मनोज कुमार, बकेवर के विजय सिंह उपाध्याय और मानसिंह तथा रतनपुरा निवासी भारत सिंह खाद लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि खाद के लिए चेक बैंक में लगाई जा चुकी है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण खाद नहीं आ सकी। जिला मुख्यालय से खाद पहुंचते ही वितरण शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
खाद न मिलने से बोआई हो रही प्रभावित
ग्राम बहादुरपुर निवासी किसान रामानंद ने बताया कि वह कई दिनों से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना लाइन में लगने के बाद भी खाद समाप्त होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। इससे बोआई प्रभावित हो रही है।
कोकावली निवासी दौजीराम का कहना है कि उन्होंने खेतों की सिंचाई कर ली है। खेत बोआई के लिए तैयार हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने से काम रुका हुआ है। समय पर खाद नहीं मिली तो गेहूं की बोआई पिछड़ने की आशंका है।
वर्जन
पर्याप्त खाद का स्टॉक है, समितियों पर नियमानुसार वितरण भी करवाया जा रहा है। कभी-कभी अवकाश के कारण समितियों पर खाद पहुंचाने में एक से दो दिन का समय लग जाता है। किसानों से अनुरोध है कि वह परेशान हों, पर्याप्त खाद है और नियमानुसार सभी को खाद मिलेगी।
कमलेश वर्मा, एआर कॉपरेटिव