फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers are not getting crop claim

Etawah News: किसानों को कम मुआवजा मिलने की होगी जांच

Sat, 25 Mar 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
farmers are not getting crop claim
इटावा। मुआवजे के नाम पर किसानों को ठगने वाली बीमा कंपनी पर सख्ती शुरू हुई है। जिलाधिकारी ने कम मुआवजे मिलने के मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम ने उपनिदेशक कृषि व छह एसडीएम को जांच कर 14 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। बीमा कंपनी से भी जवाब तलब होगा।
विज्ञापन

खरीफ सीजन की बात करें तो जिले के कुल 12315 किसानों की फसलों का बीमा किया गया है। किसान, राज्य और केंद्र सरकार के अंश को मिलाकर करीब तीन करोड़ रुपये बीमा कंपनी को मिला। पिछले साल सितंबर और फिर अक्तूबर में हुई बारिश और बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में किसानों की फसलें तबाह हुई थीं। बीमा कंपनी ने सिर्फ 958 किसानों को ही मुआवजे के योग्य माना और 72.54 लाख रुपये बतौर मुआवजा जारी किया। इनमें कुछ ऐसे भी रहें जिन्हें मुआवजे के नाम पर 553, 938, 958, 961 रुपये ही दिए गए। जबकि प्रीमियम इससे कहीं ज्यादा लिया गया। इस पूरे मामले को अमर उजाला ने 20 मार्च को उजागर किया था। इसे जिलाधिकारी अवनीश राय ने संज्ञान में लिया और जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

नाममात्र के मुआवजे से किसान आक्रोशित
इटावा। मौसम की मार से खराब हुई फसलों का बीमा कंपनी से नाममात्र का मुआवजा मिलने से किसानों में नाराजगी है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) और भाकियू (अजगर) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट ने प्रदर्शन कर उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष संजेश कुमार ने कहा कि बेमौसम बरसात में गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है। सर्वे कराकर तुरंत किसानों को मुआवजा दिलवाया जाए। बीमा कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। किसान नेता ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की जाएगी तो बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को दफ्तर में ही कैद किया जाएगा। किसी किसान को 127 रुपये तो किसी को 129 रुपये दिए।

किसानों ने आलू के लिए 1600 रुपये प्रतिकुंतल का समर्थन मूल्य देने, बरसात व ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों के लिए बैंक से ऋण ब्याज की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, भाकियू अराजवीतिक, भाकियू अजगर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बंगाली प्रजापति, अलोक कुमार, मन्नू सिंह, कमलेश कुमार, गंभीर सिंह, अमित कुमार, असित यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed