फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer who went to bathe in Gangsi Rajbaha died due to drowning

Etawah News: गांगसी रजबहा में नहाने गए किसान की डूबने से मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to bathe in Gangsi Rajbaha died due to drowning
फोटो संख्या 18 सरनाम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

एक घंटे की खोजबीन के बाद शव पायकला की पुलिया के पास मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के गांगसी रजबहे में नहाने गया एक किसान डूब गया। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव गांव से पांच किलो मीटर दूर बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव नगला बडे़ निवासी सरनाम सिंह (60) रविवार को सुबह अपने घर से खेतों पर जाने की कहकर निकले थे। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसपर परिजनों ने उनकी खोजबीन की तो उनके कपडे़ गांगसी रजवाह की पटरी पर रखे मिले। जिसपर परिजनों को उनकी डूबने की आशंका हुई। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी ऊसराहार पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद उनका शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर पायकला की पुलिया के पास मिला, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि किसान नहाने के लिए बंबा आया था। गहराई ज्यादा होने पर डूबने से मौत हो गई शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed