{"_id":"62cdbf2ff9612625581afeda","slug":"farmer-s-house-stolen-in-etawah-two-arrested-money-and-jewelery-recovered-etawah-news-knp7072262188","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में किसान के घर चोरी, दो गिरफ्तार, रुपये व जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में किसान के घर चोरी, दो गिरफ्तार, रुपये व जेवर बरामद
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव जगसौरा में एक जुलाई को सूने मकान में हुए चोरी की घटना को पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
गांव अजनौरा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र स्व.लक्ष्मण सिंह किसान हैं। उन्होंने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 दिन पहले कैंसर का इलाज कराने कानपुर गए थे। इस बीच चोर अलमारी तोड़कर 50 हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी चुरा ले गए थे। उन्होंने दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाया। थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह मंगलवार सुबह दोनों आरोपियों को बस स्टैंड के पास दबोच लिया गया। एसआई रमाकांत सिंह उनके नाम रामू चौधरी निवासी अजनौरा व शिवम चौधरी निवासी मोहल्ला गुलाबबाड़ी जसंवतनगर बताए हैं। उनके पास से चेन और 14 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार
भरथना। सोमवार रात चेकिंग के दौरान एसआई नितिन चौधरी ने मल्होसी पुल बिना नंबर की एक बाइक को रोका तो सवार भागने लगा। घेरकर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम सुघल बाबू उर्फ सुकुल कुमार निवासी हरसिंहपुर, थाना किशनी जिला मैनपुरी बताया। भरथना कोतवाली प्रभारी केएल पटेल ने बताया कि आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। सभी में वह वांछित चल रहा था। चेचिस नंबर के जरिये बाइक प्रयागराज के शशिकांत चतुर्वेदी के नाम दर्ज पाई गई।