फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer riding scooter dies after being hit by a dumper

Etawah News: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत

Tue, 12 May 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding scooter dies after being hit by a dumper
बकेवर। नेशनल हाईवे बकेवर बाईपास पर बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को 50 शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंगुठिया निवासी किसान छुन्नू दिवाकर (50) सोमवार को स्कूटी से इटावा की ओर जा रहा थे। जैसे ही उसकी स्कूटी बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज के आगे बकेवर बाईपास पर पहुंची। उसी समय कानपुर की ओर से आ रहे डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायल को 50 शय्या अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया। यहां डॉ. रवींद्र साहू ने चेकअप करने के बाद घायल मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजात से मृतक की पहचान व घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि मृतक किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से डंपर चालक का पता चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी राजबेटी, पुत्र शिवम व दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। इनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र कानपुर में मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed