{"_id":"60b52c1e8ebc3e20266c65cb","slug":"farmer-etawha-news-knp631485778","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की मात्रा तय करने के विरोध में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की मात्रा तय करने के विरोध में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
इटावा। क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद की सीमा 50 क्विंटल तय कर दी गई है। सोमवार को किसानों ने मंडी समिति समेत कई क्रय केंद्रों पर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को शांत कराया।
जिले में बने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान परेशान हैं। सोमवार को मंडी समिति में किसानों को एक किसान से 50 क्विटल गेहूं ही खरीद करने का पता चला। इस पर किसान भड़क गए। उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि वह कई दिनों से केंद्र पर ट्राली से गेहूं लेकर आए हैं, लेकिन गेहूं खरीद नहीं की जा रही है। अब मात्र 50 क्विंटल गेहूं खरीद की बात कही जा रही है। इसे लेकर किसानों और क्रय प्रभारियों में विवाद हुआ। इसकी सूचना पाकर एसडीएम सदर सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और शासन के आदेश का हवाला देकर किसानों को समझा कर शांत कराया।
इस दौरान किसानों ने कई क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि पीसीएफ, एफसीआई व यूपीएसएससी के केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई है। इसलिए इन केंद्रों पर खरीद नहीं की जा रही है। डिप्टी एमआरएम संतोष कुमार पटेल ने बताया कि जिले में 63 केंद्रों पर अभी तक 4 लाख 45 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इधर, एसडीएम सदर सोमवार ने बसरेहर क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया।