फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer and woman die due to cold

ठंड से किसान और महिला की मौत

Mon, 23 Dec 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer and woman die due to cold
फोटो संख्या 11: फाइल फोटो प्रहलाद सिंह - फोटो : ETAWHA
सर्दी अब जानलेवा होने लगी है। जिले का न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। ठंड के चलते रविवार रात गोवंश से फसल की रखवाली करने गए किसान और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बसरेहर ब्लॉक के राहिन गांव निवासी किसान प्रहलाद सिंह (38) पुत्र हरिराम जाटव ने खेत में गेहूं की फसल की बुवाई की है। गोवंश से फसल की रखवाली के लिए में खेत पर ही रहता था। रविवार शाम करीब 6 बजे भी फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था।
विज्ञापन

सोमवार को देर तक घर न लौटने पर बड़ा भाई राकेश कुमार खेत गया, वहां प्रहलाद मृत पड़ा था। पिता हरिराम जाटव ने बताया कि प्रहलाद खेत में रात में रहने की वजह से ठंड का शिकार हो गया था। ठंड लगने से ही उसकी जान गई है। परिवार में पत्नी, दो पुत्री कामनी, कांति और एक पुत्र मोहित है। प्रधान बीपी राजन ने बताया प्रहलाद गरीब परिवार से था, उसकी मौत सर्दी लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी रहीसा बेगम (62) की भी सर्दी लगने से मौत हो गई। बड़े पुत्र मोहम्मद इसराइल ने बताया कि मां स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण क्षेत्र प्रहरी थीं।
पांच साल पहले बारिश में उनका मकान गिर गया था, तब से झोपड़ी में रहतीं थीं। रविवार शाम को सर्दी लगने से उन्हें घबराहट होने लगी। इससे सैफई पीजीआई ले गए जहां उनकी मौत हो गई। बेटे के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि सर्दी के कारण मौत होना बताया है।
सर्दी का सितम सोमवार को भी जारी रहा, हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली लेकिन गलन भरी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को खांसी, जुकाम, सांस की परेशानी, बुखार के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे।
जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 1250 मरीज आए। इनमें आधे से ज्यादा खांसी,जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने के अलावा कुछ लोगों के गले में परेशानी वाले मरीज ज्यादा रहे। इनमें हर उम्र के लोगों की संख्या रही। बच्चे, महिलाएं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे।

डा. शांतनु ने मरीजों को सलाह दी है कि वह धूप निकलने के बावजूद गर्म कपड़े पहने रहे। ताजा अथवा गुनगुना पानी का सेवन करें जिससे गले की परेशानी से बचे रहें। सुबह-शाम की सर्दी से बवें। शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed