{"_id":"617d91748f88f869a02ba5ea","slug":"fansi-etawah-news-knp6613982169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। क्षेत्र के मेढ़ी दुली गांव विवाहिता का शव शनिवार को फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी मोना (20) की शादी करीब 18 महीने पहले भरथना क्षेत्र के मेढ़ी दुली गांव के प्रवीण के साथ की थी। पिता के मुताबिक, शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक, टीवी, फ्रिज व नगदी की मांग रहे थे। मांग पूरी न कर पाने पर बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बेटी की शिकायत पर कई बार उसके ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। शनिवार की सुबह दामाद प्रवीण ने उन्हें मोना के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। अशोक का आरोप है कि ससुराल वालों ने मोना की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सके।
विवाहिता की मौत की सूचना पर सीओ साधुराम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि अशोक की तहरीर पर मोना के पति प्रवीण, ससुर कैलाश, सास उर्मिला देवी, जेठ अरुण कुमार व जेठानी रजनी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मोना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि उसने आत्महत्या की अथवा कुछ और हुआ है। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, ससुरालियों का कहना है कि मोना ने फांसी लगाकर जान दी है।