फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eye infection increased in changing season

Etawah News: बदलते मौसम में आंखों का संक्रमण बढ़ा

Tue, 25 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Eye infection increased in changing season
फोटो 12:::::बकेवर के 50 शैया अस्पताल में ओपीडी दिखाने के लिए पर्चा बनवाने को लगी कतार। संवाद
विज्ञापन



बदलते मौसम में बढ़ रहे मरीज, अधिकांश आई फ्लू की चपेट में


शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीज


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/बकेवर। रोज बदल रहे मौसम के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के साथ ही कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश आई-फ्लू से परेशान हैं।


जिला अस्पताल में सोमवार को 1170 मरीज ओपीडी में दिखाने आए। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों ने आंखों के डॉक्टरों को दिखाया। किसी के आंख में खुजली तो किसी के आंख में लालामी की शिकायत रही। डॉक्टरों ने आई फ्लू संक्रमण फैलने की बात बताते हुए बचाव की सलाह दी है। बकेवर के 50 शैया अस्पताल में सोमवार को 200 के ऊपर मरीज उपचार कराने पहुंचे। इसमें से आधे मरीज आंखों के वायरल के थे।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक आंखों के मरीज को भी सामान चिकित्सकों की ओर से उपचार दिया गया। मौसम में गर्मी के बढ़ते लोगों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। बकेवर, लखना क्षेत्र के खांसी, जुखाम, बुखार वायरल के साथ-साथ आंखों के आने का प्रकोप मरीजों में काफी बढ़ा हुआ है। आंखों का वायरल लोगों को अपने चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि आई फ्लू के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। जो भी आवश्यक ड्राप है दिया जा रहा है। 50 शैया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र भारती से मुलाकात की तो उन्होंने बताया माइनर ओटी अस्पताल में चालू करा दी गई है। कुछ चिकित्सक जो नए आए हैं।

वह वेतन के संबंध में अपने कागजात जमा करा रहे हैं। क्योंकि उनका वेतन भी निकलना है। कुछ चिकित्सकों को जरूरी कागजात के साथ कानपुर भेजा गया है। दो चार दिन में सुचारू रूप से व्यवस्थाएं चालू करा दी जाएंगी। अस्पताल में इनवर्टर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है जल्द से जल्द जिससे इमरजेंसी को चालू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed