फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   express way

एक्सप्रेसवे किनारे खुल गईं अवैध दुकानें

Fri, 13 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
express way
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे लगीं दुकानें - फोटो : ETAWHA
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तार फेंसिंग और रेलिंग काटकर आसपास के लोगों ने अवैध रूप से दुकानें लगा ली हैं। इन दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों द्वारा काटी गई फेंसिंग के रास्ते ही छुट्टा गोवंश एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

किसी भी एक्सप्रेसवे के आसपास 10 मीटर तक किसी तरह की दुकान या मकान नहीं बनाया जा सकता है। हादसों को रोकने के दृष्टि से ऐसा आदेश न्यायालय की ओर से आदेश दिया गया है। इसके बावजूद आगरा-लखनऊ
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के किनारे लोगों ने अवैध रूप से दुकानें खोल ली हैं। इन दुकानदारों ने जगह-जगह लगाए गए कंटीले तार और रेलिंग भी काट दी है। चाय, पान मसाले, नमकीन की इन दुकानों के सामने ट्रक और छोटे वाहन खड़े रहते हैं। इस समय सुबह और शाम को कोहरा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के सामने खड़े वाहनों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा दुकानदारों ने रेलिंग और तार फेंसिंग काटकर जो रास्ते बनाए हैं, उनसे छुट्टा गोवंश भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ आते हैं।

एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये यूपीडा की नजर इन अवैध दुकानों और छुट्टा गोवंश पर पड़ी तो टीम दौड़ा दी गई। यूपीडा की टीम ने फेंसिंग के काटे गए तार ठीक किए और रेलिंग भी सुधारी। यूपीडा के सिक्योरिटी ऑफिसर आरपी पांडे ने कहा कि दुकानदारों को दो दिन में दुकान हटाने को कहा गया है। अगर दुकानें नहीं हटाईं को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जगह-जगह कटी तार फेंसिंग और रेलिंग को ठीक कर दिया गया है। काटने वालों पर निगाह भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed