{"_id":"62210ff7a8a9b97a6e1aa875","slug":"excise-department-stopped-sale-of-liquor-of-one-brand-etawah-news-knp683684928","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने रोकी एक ब्रांड की शराब बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने रोकी एक ब्रांड की शराब बिक्री
विज्ञापन
इटावा। फर्रुखाबाद में शराब पीने से तीन लोगों की मौत की खबर आने के बाद इटावा जिले में आबकारी विभाग ने संबंधित ब्रांड की शराब की बिक्री रुकवा दी है। आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस शराब ब्रांड की बिक्री एहतियात के तौर पर रोकी गई है। जांच होने के बाद इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
फर्रुखाबाद में कुछ लोग आलू पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने एक खास ब्रांड की शराब भी पी। शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस महकमे और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।
फर्रुखाबाद में तीन लोगों की मौत के बाद इटावा जिले में पुलिस और आबकारी विभाग दोनों सक्रिय हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर इस ब्रांड की बिक्री रोकी गई है।
विज्ञापन
पूरे मामले की पड़ताल होने के बाद इस मामले में ऊपर से ही कोई निर्णय लिया जाएगा। आबकारी विभाग को जैसे ही फर्रुखाबाद में मौत की सूचना मिली शराब की सभी दुकानों पर फोन करके तुरंत ब्रिकी रोकने के लिए कहा।
इसके बाद सभी दुकानों पर सिपाही भेजकर शराब की बिक्री रुकवाने की पुख्ता व्यवस्था की। सभी दुकानों से उनके स्टाक की तुरंत जानकारी ले ली गई।
फर्रुखाबाद में शराब से मौत की सूचना पर पुलिस भी रात में ही सक्रिय हो गई। पुलिस ने सभी ठेकों पर जाकर इस ब्रांड की शराब की बोतलों के बार कोड स्कैन करवाए।
इसके अलावा शहर के ठेकों पर इस ब्रांड की जितनी शराब थी, पुलिस ने वह सारा स्टाक एहतियात के तौर पर जब्त कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस ने सभी ठेकों पर पड़ताल की है।
पूरी जांच होने के बाद ही इस ब्रांड की शराब की बिक्री पर उच्चाधिकारी ही कोई निर्णय लेंगे।