{"_id":"65ea109e783212f000072576","slug":"ex-serviceman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-bus-etawha-news-c-216-1-etw1001-109525-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बस की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बस की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत
Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 41 आनंद कुमार की फाइल फोटो।
जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला नरिया निवासी पूर्व सैनिक आनंद कुमार यादव (46) का ससुराल करहल थाना क्षेत्र के टकईया गांव में है। गुरुवार दोपहर वह बाइक से पत्नी सीमा देवी के साथ ससुराल में भागवत में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह भुजिया नहर पुल के पास पहुंचे। तभी एक प्राईवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही करहल कोतवाली प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दंपती को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टर ने आनंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल पत्नी का वहां उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाली प्राइवेट बस को कब्जे में लिया गया है। (संवाद)