{"_id":"6ac545070a99fc0a10016b75","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1015-150956-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सोशल मीडिया पर लंदन का कारोबारी बनकर महिला प्रेमजाल में फंसाया, 16 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सोशल मीडिया पर लंदन का कारोबारी बनकर महिला प्रेमजाल में फंसाया, 16 लाख ठगे
Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर साइबर ठगों ने करीब 16 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को लंदन में रहने वाला कारोबारी बताया और महिला को महंगे सोने व डॉलर भेजने का झांसा दिया। बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के पकड़े जाने और सामान जब्त होने की बात कहकर अलग-अलग बहानों से रकम मंगाते रहे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसका पति खेती-बाड़ी करता है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब 15 अगस्त को उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले के प्रोफाइल पर बिजनेसमैन लिखा था। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को लंदन में रहने वाला बताया और महिला से प्रेम करने की बात कही। उसने कहा कि वह भारत आ रहा है और उसके लिए डॉलर व सोना लेकर आ रहा है।
20 अगस्त को आरोपी ने फोन कर बताया कि वह भारत पहुंच चुका है, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया है। उसके पास मौजूद सोना और रुपये जब्त कर लिए गए हैं और टैक्स जमा करने के लिए रकम की जरूरत है। महिला ने जनसेवा केंद्र से अब्बू ताला के नाम पर 18 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार रकम मांगता रहा। दो नंबरों से भी व्हाट्सएप कॉल आती रहीं।
विज्ञापन
आरोपियों ने 28 सितंबर तक महिला से करीब 16 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। ठगों ने महिला को धमकाया कि उसने रकम भेजने की बात परिजन को बताई तो वह और उसका परिवार मुसीबत में फंस जाएगा। डर के कारण महिला ने अपने जेवर बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर रकम भेजी। 30 सितंबर को फिर 60 हजार रुपये मांगे गए। आरोपियों ने एक बार कोड भेजा, जिस पर महिला के देवर अखिलेश ने जांच के लिए एक रुपया भेजा, जो रिसीव हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने एसबीआई का खाता नंबर भेजा, जिसमें मंतोष कुमार का नाम आया। इससे परिजन को ठगी का शक हुआ। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का कोशिश की जा रही है।