{"_id":"60f3db178ebc3e6d3d2c8389","slug":"etawah-youth-dies-due-to-electrocution-angry-family-members-try-to-block-etawah-kannauj-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने इटावा-कन्नौज हाईवे जाम करने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने इटावा-कन्नौज हाईवे जाम करने का किया प्रयास
Sun, 18 Jul 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इटावा में भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीपुरा गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ इटावा-कन्नौज हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
जाम लगने की सुगबुगाहट से पहले ही पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव सहित प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
मौके पर मौजूद तहसीलदार हरिश्चन्द्र ने क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार को कागजी कार्रवाई पूरी कर किसान दुर्घटना बीमा के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सीओ विजय सिंह, कोतवाल बचन सिंह सिरोही आदि मौजूद रहे। बता दें कि शनिवार को वन विभाग नर्सरी के नजदीक ही खेत मे बिजली के करंट की चपेट में आने से सतेंद्र कुमार की इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी शालिनी व 4 वर्ष का पुत्र है।