{"_id":"5e1cb2618ebc3e87d97f56d6","slug":"etawah-weather-etawha-news-knp53823918","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा ः तापमान बढ़ा मिली, गलन भरी सर्दी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा ः तापमान बढ़ा मिली, गलन भरी सर्दी से मिली राहत
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में धूप सेकते तीमारदार
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तापमान में बढ़ोतरी से सोमवार को लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 08 डिग्री था और करीब नौ बजे तक हल्का कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने पर आसमान साफ होने पर धूप निकल आई। तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंच गया।
मौसम में बदलाव के आसार नहीं थे, लेकिन रविवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 05 डिग्री सेल्सियस की तथा अधिकतम तापमान में 02 डिग्री अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम और न्यूनतम बढ़ने के चलते दिन में गलन भरी ठंड का प्रकोप नहीं रहा। सोमवार को करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं भी चलती रहीं, लेकिन तापमान के बढ़ने से ज्यादा असरकारक नहीं रहीं। यह सभी के लिए राहत की बात रही। बच्चों को भी स्कूल जाने और लौटने में कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ा।
जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या 1150 रही। जबकि, तापमान में होने वाली गिरावट की वजह से सोमवार को छोड़ शेष दिनों में मरीजों की संख्या में गिरावट ही देखने को मिली। इनमें खांसी, जुकाम, सांस, ब्लडप्रेशर के ज्यादा रहे। फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया उन्होंने करीब 125 से ज्यादा मरीज देखे। इन मरीजों के अलावा करीब डेढ़ सौ त्वचा रोगी आए जिन्हें डा. महेश चंद्रा ने देखा और दवाइयां दीं।