फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: The maid was strangled to death

इटावा : नौकरानी की गला दबाकर की गई थी हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

  • एसपी सिटी, वर्तमान व पूर्व सभासद समेत तीन लोगों से कर रहे हैं पूछताछ

विज्ञापन
Etawah: The maid was strangled to death
demo pic - फोटो : pixabay

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बैरून कटरा साहब खा में सभासद प्रेमलता के घर में नौकरानी लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा बुधवार रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। एसपी सिटी, वर्तमान सभासद व उनके पति पूर्व सभासद समेत तीन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बैरून कटरा साहब खां मोहल्ला स्थित सभासद प्रेमलता के घर में मंगलवार देर शाम उनकी नौकरानी लक्ष्मी (17) का शव अलमारी के हैंडल पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला था।  वह उनके घर में करीब पांच साल से काम कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले के संबंध में एसपी सिटी प्रशांत कुमार वर्तमान सभासद प्रेमलता के घर में घटना स्थल की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर सभासद प्रेमलता के समर्थको की भीड़ जुटती देख पुलिस सभासद प्रेमलता व उनके पति पूर्व सभासद समेत तीन-चार लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में एसपी सिटी, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ पूछताछ कर रहे हैं। कोतवाली के बाहर भी सभासद के समर्थकों की भी देर रात तक लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed