{"_id":"5f9ef1568ebc3e9c0416dee9","slug":"etawah-tesu-xhezi-s-marriage-was-celebrated-people-waved-feasts-etawha-news-knp5918716155","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः टेसू- झेझी के विवाह की रही धूम, लोगों ने उड़ाईं दावतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः टेसू- झेझी के विवाह की रही धूम, लोगों ने उड़ाईं दावतें
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 व 14 एक तरफ लड़के टेसू की शादी के लिए ले जाते हुए व दूसरी तरफ बालिकाएं झेंझी को तैयार क?
- फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर/ महेवा/उदी। शरद पूर्णिमा के दिन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में टेसू संग झेंझी का विवाह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इसी के साथ ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों का शुभारंभ भी हो गया। कार्यक्रमों बच्चों के साथ बड़े भी शामिल हुए।
जसवंतनगर के बलरई क्षेत्र के ग्राम घुरहा में लोगों ने चंदा से एकत्र धनराशि से टेसू और झेंझी की शादी कराई। इस मौके पर लोगों ने खीर और पुआ की दावत उड़ाई। जसवंतनगर के कोठी कैस्त में खीर पूड़ी सब्जी की दावतें हुईं। महेवा के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्णिमा की रात टेसू- झेंझी के विवाह में बच्चों के अलावा बड़ों ने भी हिस्सा लिया। उदी में टेसू- झेंझी का विवाह धूमधाम से मनाया गया।
साज सज्जा एवं आधुनिक परंपरा का समावेश भी देखने को मिला। समाजसेवी महाराज सिंह, मुकेश भदौरिया व संतोष सिंह संतू की ओर से टेसू और झेंझी की शादी का आयोजन किया गया। टेसू की बरात धूमधाम से निकाली गई और बरात की अगवानी भी हुई। विवाह गीत के साथ गाजे-बाजे के बीच पंडाल में टेसू का विवाह हुआ। महिलाओं ने कन्यादान की रस्म अदा की। भोज का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह भदौरिया, क्षेत्रपाल सिंह छुटकू, मरजाद सिंह, धीरज सिंह, बृजेश सिंह, कुलदीप, सौरभ भदौरिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।