{"_id":"612b42f7d3b10229b335595f","slug":"etawah-son-reached-home-after-getting-drunk-father-scolded-dead-body-found-hanging-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा बेटा, पिता ने डांटा, सुबह फांसी पर झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा बेटा, पिता ने डांटा, सुबह फांसी पर झूलता मिला शव
Sun, 29 Aug 2021 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के ऊसराहार में पिता की डांट से क्षुब्ध शराब पीकर घर आए पुत्र ने पेड़ की डाल से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी गेंदालाल यादव का पुत्र चरन सिंह यादव (40) आए दिन शराब पीकर घर आता था। जिसको लेकर परिजन रोका करते थे। शनिवार की रात जब वह शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों ने उसको डांटा फटकारा जिसके बाद वह घर से वापस ऊसराहार की तरफ चला गया।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की परंतु वह कहीं नहीं मिला। खोजबीन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने जब उसके शव को आम के पेड़ से लटका हुआ पाया तो उनकी चीख निकल गई। घटना की सूचना थाना ऊसराहार पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक दो भाई हैं। बड़ा भाई ट्रक चालक है। घटना के बाद से पत्नी, दो बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।