{"_id":"60d082fa8ebc3e54695e08dc","slug":"etawah-shivpal-yadav-said-unemployed-who-are-wandering-will-free-up-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: शिवपाल यादव बोले भटक रहे बेरोजगार, यूपी को भाजपा से मुक्त कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: शिवपाल यादव बोले भटक रहे बेरोजगार, यूपी को भाजपा से मुक्त कराएंगे
Mon, 21 Jun 2021 05:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के भरथना में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से परेशान है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश को भाजपा से मुक्त कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की गरीब जनता, किसान, बेरोजगार अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटक रहे हैं। उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के नेता के कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
पार्टी की नीतियों-रीतियों को गांव-गली तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर जनसंपर्क करना शुरू कर दें। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह (बाबाजी), विपिन यादव, अजय यादव, संजीव यादव, अशोक यादव (छुल्लू), पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।