फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Scorched system due to fire in Kovid Hospital, investigation started late

इटावा : कोविड अस्पताल में आग लगने से झुलसी व्यवस्था, देरी से शुरू हुई जांच

Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Scorched system due to fire in Kovid Hospital, investigation started late
इटावा। पोस्ट कोविड केयर सेंटर में आग लगने के कारण सोमवार को कोरोना की जांचें 10 बजे से शुरू हो पाईं। जांच के लिए आए लोगों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में 20 लोगों की जांच की गई। आग लगने की जांच के लिए अधिकारी 24 घंटे बाद भी कमेटी नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर स्थित पोस्ट कोविड केयर सेंटर में रविवार को आग लग गई थी। कक्ष व्यवस्थित न होने से सोमवार को कोरोना की जांच सुबह आठ बजे के बजाए 10 बजे के बाद शुरू हो सकी। नगला देवसन महोला से प्रदीप चार वर्षीय पुत्र मिष्टी की जांच कराने आए थे। उन्होंने बताया कि बेटे को तीन दिन से बुखार आ रहा है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने कोविड जांच कराने को लिखा है। बकेवर से आए वृद्ध जयसीराम ने बताया दस- बारह दिन से सीने में कंपकंपी हो रही है। उल्टियां भी होती हैं। डॉक्टर ने कोविड जांच के लिए लिखा है। दस बज चुके हैं अभी तक जांच नहीं हो सकी है। कोई कुछ बता भी नहीं रहा है। पोस्ट कोविड केयर सेंटर के एलटी सुरेश कुमार वर्मा व डाटा इंट्री आपरेटर उमेश पांडे ने बताया आग लगने की घटना की वजह से आज सुबह काम समय पर शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सीएमओ और सीएमएस एक दूसरे पर डाल रहे बात
सीएमएस डॉ.एमएम आर्या का कहना है आग से किसी प्रकार की कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ कागजात और फाइवर जले हैं। कोविड के कागजात जलने से भी कोई असर नहीं पड़ा है। सारा रिकार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन है। जांच कमेटी गठित किए जाने के सवाल पर कहा कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर सीएमओ के हवाले है और आरटीपीसीआर व एंटीजन कोविड जांच कार्य भी उन्हीं की ओर से नियुक्त कर्मचारी कर रहे हैं। जांच कमेटी सीएमओ गठित करेंगे। प्रभारी सीएमओ डॉ.बीएल संजय ने कहा कि जांच कमेटी के संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस से बात हो रही है। जांच में एक सदस्य सीएमओ कार्यालय का भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed