फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Safari Park is the identity of the country- Mulayam Singh

देश की पहचान है इटावा सफारी पार्क- मुलायम सिंह

Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Etawah Safari Park is the identity of the country- Mulayam Singh
मुलायम सिंह यादव से बात करते क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत सक्सेना - फोटो : ETAWAH
इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार शाम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा सफारी पार्क पहुंचे। करीब एक घंटे तक उन्होंने सफारी का भ्रमण किया और अधिकारियों से कहा कि सफारी में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह शाम करीब पांच बजे सफारी पहुंचे। मुख्य द्वार पर पार्क के उप निदेशक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत कुमार सक्सेना ने गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दे कर उनका स्वागत किया। सफरी की खुली जीप में मुलायम सिंह पहले लाइन सफारी पहुंचे। इसके बाद हिरन और भालू की सफारी भी देखी। निरीक्षण करने के बाद विजटर बुक में अपने भाव प्रकट किए हैं। उन्होंने इटावा सफारी पार्क को देश की पहचान बताया।
विज्ञापन

उप निदेशक से सफारी की जानकारी हासिल की। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि अगर सफारी में धन संबंधी कोई जरूरत आए तो हमें जानकारी दें। मैं सरकार से बात करके उसको पूरा कराऊंगा। उन्होंने कहाकि सफारी का संरक्षण बहुत जरूरी है। सफारी के उप निदेशक ने पूर्व मुख्यमंत्री को कॉफी टेबल बुक भेंट की है।

मुलायम सिंह यादव को काफी बुक टेबल प्रदान करते सफारी के उपनिदेशक एके सिंह।

मुलायम सिंह यादव को काफी बुक टेबल प्रदान करते सफारी के उपनिदेशक एके सिंह।- फोटो : ETAWAH

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी को देखने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी को देखने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed